पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबहराइच के थाना रामगांव इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे बाइक पर सवार 2 लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो गए। जिसमें मांझे की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि बच्चे का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है।
चाचा के साथ जा रहा कार्यक्रम में
रामगांव थाना क्षेत्र के कोरियन पुरवा गांव निवासी आठ वर्षीय रजत पुत्र राजू अपने बड़े पिता तिलकराम के साथ किसी काम से बेगमपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में राजापुर बाईपास के पास कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। पतंग उड़ाते समय बाइक सवार मांझे की चपेट में आ गए। बालक के गले में मांझा लगने से गला कट गया और खून बहने लगा। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।
परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली हैं। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.