पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेपाल में स्थानीय चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस के साथ सेना की भी मदद ली जाएगी। नेपाल के सीमावर्ती जिला बांके में 13 मई को स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सिविल सेवकों, नगर निगम के कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों समेत करीब 6 हजार 2 सौ लोगों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
बांके के मुख्य जिला अधिकारी सूर्य बहादुर खत्री के बताया कि बांके जिले की सभी आठ नगर पालिकाओं में चुनाव के लिए 22 सौ सरकारी कर्मचारियों व 4 हजार से अधिक नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल व पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगया गया है।
बांके में 136 मतदान केंद्रों में से 106 मतदान केंद्र अत्यधिक संवेदनशील तथा 30 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। उसी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कहा कि बांके भारत के साथ खुली सीमा वाला जिला है, इसलिए यहां सुरक्षा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों को अत्यधिक संवेदनशील और संवेदनशील के रूप में रखकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
कहा कि मतदान केन्द्र की सुरक्षा तीन प्रकार की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक दूसरे के समन्वय से की जाएगी। मतदान अधिकारी, सहायक मतदान अधिकारी, सहायक स्टाफ और स्वयंसेवकों की भूमिका से शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था की सुनिश्चित की जाएगी। मतदान अधिकारियों, सहायक मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण के साथ चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों पर भेजा गया है। चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन के लिए नेपाल-भारत सीमा को 72 घंटे के लिए सील करने का निर्णय लिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.