पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें55 वर्षीय ठाकुर राजा सिंह साइकिल से भ्रमण लोगों में भाईचारा का संदेश दे रहे हैं। मैनपुरी से अपनी यात्रा शुरू करने वाले राजा सिंह आज नानपारा पहुंचे हैं। यहां पर उनका लोगों ने जगह जगह स्वागत किया है। इस भीषण गर्मी में वह हर रोज लगभग 75 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करते हैं।
विभिन्न प्रदेशों की साइकिल यात्रा करते हुए बहराइच में नेपाल सीमा से लगे बाबागंज कस्बा पहुंचे 55 वर्षीय ठाकुर राजा सिंह ने बताया कि वे साइकिल से देश भ्रमण कर लोगों को एकता, भाईचारे के साथ राष्ट्रीय एकता, जीव हत्या, गो हत्या, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के साथ देश में बढ़ती वैमनस्यता को दूर कर भाईचारे एवं कौमी एकता का संदेश भी दे रहे हैं।
ठाकुर राजा सिंह अपनी नोटबुक में कई राज्यों के विभिन्न अधिकारियों के संदेश भी लिखे हुए हैं। उन्होंने 15 अक्टूबर 2019 को मैनपुरी से अपनी यात्रा शुरू की थी। वे जम्मू में कटरा वैष्णो देवी, कुरुक्षेत्र, पानीपत, दिल्ली, धारूहेड़ा, कोटपूतली, पावटा होते हुए बहराइच पहुंचे हैं। यहां से गोला गोकर्णनाथ, नीम करोली, एटा, बदायूं, बरेली, अजमेर, पुष्कर, दिल्ली, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, वृंदावन व आगरा होते हुए मैनपुरी शीतला माता मंदिर में जाकर अपनी इस यात्रा का समापन करेंगे। सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में वे 5 हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर लोगों को शांति और एकता का संदेश दे चुके हैं।
भ्रमण के दौरान वे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में भी पहुंचकर देश की खुशहाली और भाईचारे की मन्नत मांगते हैं। रात को धार्मिक स्थलों पर ही विश्राम करते हैं। बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कई बार विषम परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा। पिछले दिनों उन्हें बरेली में एक मस्जिद में रुकने नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्हें बस अड्डे पर ही रात बितानी पड़ी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.