पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बागपत में प्लेटलेट्स कम बताने पर हंगामा:प्राइवेट हॉस्पिल में जांच में 51 हजार मिली प्लेटलेट्स, बाहर की रिपोर्ट में 95000

बागपत2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। - Money Bhaskar
आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया।

बागपत के बड़ौत नगर के सन्मति हॉस्पिटल में रविवार को एक मरीज के परिजनों ने प्लेटलेट्स कम दर्शाए जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। दरअसल, नगर के गांधी रोड़ पर सन्मति हॉस्पिटल स्थित है। यहां पर चांदनहेड़ी गांव अमरजीत को 3 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उसमे डेंगू की पुष्टि हुई थी। अमरजीत की प्लेटलेट्स लगातार कम भी हो रही थी।

डॉक्टर से हुई नोकझोंक

रविवार को अस्पताल में ही मौजूद लैब में जांच कराई गई तो प्लेटलेट्स 51000 दिखाई गई। इस पर परिजनों ने उसी खून सैम्पल की जांच अस्पताल से बाहर स्थित किसी दूसरी लैब पर जांच कराई। यहां पर प्लेटलेट्स 95000 आई तो परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने अस्पताल पहुँचकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टर संजय जैन के साथ भी उनकी नोंकझोंक हुई।

गुमराह करने का आरोप लगाया

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गलत रिपोर्ट दिखा मरीज व उनके परिजनों को गुमराह किया जाता है। इलाज के नाम पर मोटी रकम की उगाही की जा रही है। इसकी शिकायत वे स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को भी करेंगे। वहीं डॉ संजय जैन ने उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार बताए।