पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबागपत में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मजदूर के मकान की छत गिर गई। जिसमें मजदूर और उसकी पत्नी व अन्य चार बच्चे भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों का निजी डॉक्टर से उपचार कराया। लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
बागपत जनपद में पिछले करीब 3 दिन से लगातार रुक रुक कर बरसात हो रही है। बागपत येलो अलर्ट जोन में है। रुक-रुक कर हो रही बरसात से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं लोगों के लिए भी मुसीबत बन गई है। रटोल गांव में एक मजदूर नौशाद के मकान की छत गिर गई। मकान में बैठे नौशाद उसकी पत्नी अफरोजी और 4 बच्चे छत गिरने से मलबे में दबकर घायल हो गए।
पीड़ित परिवार को बचाने के लिए दौड़ लोग
छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पीड़ित परिवार को बचाने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने मलवा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। हालांकि मलबा गिरने से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों का निजी डॉक्टर के यहां उपचार कराया।
प्रधान से मकान बनवाने की थी मांग
पीड़ित नौशाद मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से मकान बनवाने की मांग की थी। लेकिन उसका मकान नहीं बन सका। वह एक कमरे में ही अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। जिसकी छत कच्ची है। अब बरसात में उसकी कच्ची छत गिरी है। जिसमें उसके 4 बच्चे उसकी पत्नी और वह घायल हो गया। पीड़ित के लिए स्थानीय लोगों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.