पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबागपत में खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक, हेल्पर और चपेट में आये बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। राहगीरों की मदद से घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने से उस पर लदी चने की बोरियां बिखर गयी। जिससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। घंटों बाद मजदूरों ने बोरियां हटाई तो आगमन सुचारू हो सका।
ग्वालियर के पुरानी छावनी निवासी ट्रक चालक अरविंद पुत्र विजेंद्र इंदौर से चना लादकर हरियाणा के राई जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा में जिला खेल स्टेडियम के पास अचानक मार्ग पर गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
दुर्घटना में चालक अरविंद के साथ हेल्पर प्रदीप पुत्र निर्मल सिंह भी घायल हो गया। ट्रक में लदी बोरियां बिखरने से बाइक सवार जावेद और माजिद घायल हो गये। बोरियां बिखरने से मार्ग पर आवागमन भी कई घंटों तक बाधित रहा। करीब तीन घंटे बाद मजदूरों की मदद से बोरियों को किनारे और ट्रक को सीधा किया गया। इसके बाद ही मार्ग पर आवागमन सुचारू हो सका।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.