पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकिसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत गुरुवार को बागपत जनपद के भगवानपुर नांगल, लुहारी गांव पहुंचे। यहां वह भाकियू उपाध्यक्ष चौधरी भीम सिंह के आवास पर ठहरे थे।
किसानों की खिलाफत करने वाले की पार्टी में जगह नहीं
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की संस्था है। किसानों के हित के लिए ही यह संस्था समय समय पर कदम उठाती है। आज देश में किसान सबसे अधिक दुखी हैं। भारत की सरकार किसान विरोधी है। किसान आंदोलन के समय एमएसपी की गारंटी कानून बनाने का सरकार ने वादा किया था। सरकार ने अभी तक कानून नहीं बनाया। सरकार ने वादाखिलाफी की है। किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
कहा कि अगर नलकूप पर मीटर लगे तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करेगी। यह भी कहा कि इस मामले में सरकार से संबंध रखने वाले की भारतीय किसान यूनियन में कोई जगह नहीं है। आज किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। तभी किसानों की समस्या हल हो सकेगी। इस मौके पर आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य, चौधरी श्याम सिंह, गौरव तोमर, कुलदीप राठी, बिजेंद्र प्रधान, धर्मपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, चौधरी राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, तेजपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.