पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा जाति या धर्म देखकर काम नहीं करती। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर भाजपा काम कर रही है।
वे शुक्रवार को बावली गांव में जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव में भरपूर समर्थन देकर दोबारा भरोसा किया है। जिस पर पार्टी खरी उतरेगी। उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को लूटने व ठगने का काम किया है। किसी भी योजना का लाभ लाभार्थी तक नहीं पहुंचता था।
सत्ताधारी नेताओं के लोगों के खातों में धनराशि चली जाती थी। पिछली सरकारों में अपराधिक घटना चरम पर थी। महिला खुद को घरों में भी असुरक्षित महसूस करती थी। महिलाओं को शुलभ शौचालय, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, पेंशन सहित अन्य सुविधाएं देने का काम किया है तो केवल भाजपा ने ही किया है।
आज प्रदेश में सुशासन है। गुंडराज खत्म हो गया है। योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। जनता खुुश है और अधिकारी पर जनता के अधिकारों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी है। जबकि पिछली सरकारों में ऐसा नहीं होता था। यहीं कारण है कि जनता ने सपा, रालोद, कांग्रेस, बसपा को मुंहतोड जवाब दिया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर ने भी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया इस अवसर पर सत्यव्रत आर्य, अंकित, सुरेन्द्र तोमर, पवन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, नितीश भारद्वाज, दीपक भारती शामिल रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.