पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश अनुसार हर विधायक हर मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जन समस्याओं को सुनेंगे। आज जनपद बदायूं बिसौली तहसील के नगर पंचायत बजीरगंज सभागार में 3 बजे से लेकर 5 बजे तक भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मंत्री विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनी।
बजीरगंज नगर पंचायत सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री भाजपा विधायक महेश चंद गुप्ता को फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र सौंपा। नगर पंचायत से संबंधित ज्यादा समस्या आई। जमीनी विवाद से जुड़ी अधिक समस्याएं आईं। जांच के बाद कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, वहीं शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई। राजस्व से जुड़ी शिकायतें मिली। पुलिस विभाग से संबंधित भी समस्याएं आईं। इस मौके पर सभी विभागों के आलाधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी से पूर्व मंत्री विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत बजीरगंज में हर बृहस्पतिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने कहा कि हम जनता ने हमें अमूल्य समर्थन देकर विधानसभा भेजा है, उसका हम धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो तुरंत हमारे फोन नंबर या हमारे आवास पर आकर समस्या सुना सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.