पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनिजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र आतपुर का गुरुवार को उप जिलाधिकारी रवि कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर अनुपस्थिति मिले। उन्होंने तत्काल सीएमओ आजमगढ़ को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के स्टाफ रजिस्टर चेक किए, जिसमें कई और कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
मरीजों को दिया समस्या के निराकरण का भरोसा
उन्होंने मरीजों से वार्ता कर उनकी समस्या का जल्द जल्द निराकरण का भरोसा दिया। ग्रामीणों कि शिकायत पर उपजिलाधिकारी आतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करने पहुंचे थे। ग्राम प्रधान पति दुर्ग विजय यादव ने बताया कि इस अस्पताल में लगभग आठ लोगों कि ड्युटी रहती है, लेकिन यहां डॉक्टर कभी नहीं आते हैं और कर्मचारियों में कभी कभार कोई आ जाता है, जिसके कारण क्षेत्र के मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मजबूर होकर मरीजों को जिला अस्पताल बीस किलोमीटर दुर जाना पड़ता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.