पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी रंगों को लेकर सपा का गठबंधन हो रहा है, अब पूरा गुलदस्ता बन गया है। कहा कि मुझे खुशी है कि BJP आज विकास की बात कर रही है।
कल जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास पर PM मोदी के पूर्व की सरकारों में प्रोजेक्ट लटकाने-भटकाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने कभी केंद्र के प्रोजेक्ट को नहीं रोका है। हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया। इस बात की जानकारी आरटीआई से ली जा सकती है। कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रही है, इसलिए जनता का ध्यान भटका रही है।
नेताजी ने बनाई आजमगढ़ की हवाई-पट्टी
अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने आजमगढ़ की हवाई-पट्टी का निर्माण कराया। आज महंगाई बड़ा सवाल है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, इसलिए टैबलेट दे रहे हैं। असली टैबलेट आज तक नहीं मिली।
सपा छोटे दलों से गठबंधन कर रही
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा लगातार छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है। राष्ट्रीय लोक दल व अपना दल से गठबंधन हो चुका है। चाचा शिवपाल यादव का भी पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा। शिवपाल से भाजपा से मिलने के सवाल पर कहा कि कोई भी दल भाजपा से नहीं जुड़ना चाहता है। संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। इसलिए सभी को एकजुट होकर इस सरकार को हटाना होगा।
भाजपा का गलत फैसला था कृषि बिल
केंद्र सरकार के कृषि कानून वापस लिए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा का कृषि कानून का गलत फैसला था। इसी कारण इसे वापस लिया गया। इसके बाद भी किसान भाजपा से जुड़ने वाले नहीं है। सपा ने दलितों को सम्मान करने का काम किया है। जो माहौल है नोएडा में किसानों ने भाजपा के बड़े नेता को घेर लिया, शाहजहांपुर में सांसद को घेर लिया, प्रतापगढ़ में सांसद कूटे गए। भाजपा नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाहती। झूठ पकड़ा इसलिए जनता इन्हें हटाएगी। सपा आने वाले चुनाव में 400 सीटों पर विजयी होने का दावा किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.