पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआजमगढ़ जिले में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने 13 नवम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर लगभग 53 एकड़ जमीन एक्वायर कर ली गई है। जहां पर शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिले के अधिकारी लगातार आजमबाग के यशपालपुर का निरीक्षण कर रहे हैं। तैयारियों में लगे अधिकारियों को कमिनश्नर विजय विश्वास पंत ने हर हाल में 11 नवम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
53 एकड़ भूमि का हुआ अधिग्रहण
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए जिले के DM राजेश कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए लगभग 53 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। अधिग्रहीत की गई पूरी जमीन विश्वविद्यालय के नाम दर्ज की जा चुकी है। विश्वविद्यालय का शिलान्यास होते ही फेज 1 का काम शुरू हो जाएगा। फेज 1 के निर्माण के बाद फेज 2 के निर्माण का काम शुरू होगा।
100 करोड़ का प्रोजेक्ट फेज 1
जिले के DM राजेश कुमार ने बताया कि फेज 1 लगभग 100 करोड़ का प्रोजेक्ट है। इसमें एकेडमिक ब्लाक और हॉस्टल बनाए जाएंगे। फेज-2 में रेसिडेन्सियल काम्प्लेक्स बनाये जायेंगे, जिसमें कर्मचारियों को रहने की व्यवस्था रहेगी। DM ने कहा कि विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अधिक से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
सुरक्षा को लेकर 18 जोन में बांटा गया
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के SP अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस बल की तैनाती बिन्दुवार की गई है। शिलान्यास कार्यक्रम स्थल के पूरे एरिया को 18 जोन में बांटा गया है। अन्य जनपदों से भी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की व्यवस्था हेतु मांग की गयी है। इसके साथ ही पार्किंग हेतु भी पुलिस बल की अलग से ड्यूटी लगायी जाऐगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.