पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बिलारमऊ में बुधवार को तालाब में नहाने गए दो किशोरों की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बिलारमऊ स्थित घर से कुछ दूरी पर तालाब में युवक नहाने गए थे। दोनों किशोरों की मौत की सूचना परिजनों व स्थानीय लोगों को उस वक्त हुई जब गांव के लोग तालाब के पास गए तब दोनों के शव तालाब में उतराते दिखे। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक किशोर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो किशोरों की पहचान की। बिलारमऊ गांव निवासी सत्यम (15) पुत्र सुरेंद्र चौरसिया के घर इन दिनों उसके मौसी का लड़का शुभम (16) पुत्र रामभवन निवासी कलान थाना पवई आया हुआ था। नहाने के दौरान दोनों पोखर में डूब गए। कोई और साथ न होने के चलते उस समय किसी को कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सत्यम और शुभम को पोखरे से निकाल कर तत्काल इलाज के लिए शाहगंज ले कर रवाना हो गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सो दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.