पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआजमगढ़ जिले के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमला बोलते हुए अबू आजमी ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ हिंदू-मुसलमान और मंदिर मस्जिद की बात कर रहे हैं। देश व प्रदेश में महंगाई, रोजगार जैसी बड़ी समस्याएं सामने हैं, बावजूद इसके भाजपा के लोग इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सपा नेता का कहना है कि आज पढ़े लिखे लोग कह रहे हैं कि श्रीलंका की तरह भारत देश बर्बाद होने जा रहा है, जो कुछ श्रीलंका ने किया वही काम भारत कर रहा है। सपा नेता अबू आजमी आजमगढ़ जिले में आयोजित कई वैवाहिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे।
नरसंहार की तरफ बढ़ रहा है भारत दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का कहना है कि भारत नरसंहार की तरफ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में इंटरनेशनल कमेटी जेनेसाइट के चेयरमैन कह रहे हैं कि भारत नरसंहार की तरफ बढ़ रहा है। जेनेसाइट के चेयरमैन कह रहे हैं कि भारत इस पर आठ कदम आगे बढ़ गया है। रवांडा में जब लाखों लोग मारे गए थे जब जेनेसाइट ने बताया था कि यहां पर भी नरसंहार होगा लाखों लोग मारे जाएंगे। देश बर्बाद होगा, पूरे देश में यह सब चल रहा है।
शांतिप्रिय हैं मुसलमान सपा नेता अबू आजमी का कहना है कि मुलसमान लोग शांतिप्रिय हैं। मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारा जा रहा है, पर मुलसमानों ने कहीं पर दंगा-फसाद नहीं किया। सपा नेता का कहना है कि भाजपा के लोग मंदिर-मस्जिद में लगे हैं। आजादी के पहले 1947 में जो भी धर्मस्थल जैसे हैं उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता, पर यह लोग कानून तोड़ रहे। सपा नेता ने कहा कि इतना परेशान न करो कि एक्शन का रियक्शन हो जाय।
गैर मुस्लिम लगाएं चौपाल सपा नेता अबू आजमी ने गैर मुस्लिम लोगों से अपील करते हुए कहा कि गैर मुस्लिम लोगों को चौपाल लगाकर देश के सच्चे इतिहास को बताना चाहिए। आज भी देश के 60 प्रतिशत लोग भाजपा के खिलाफ हैं। देश को बर्बादी के कगार पर यह लोग ले जा रहे हैं, उनके खिलाफ हम सभी को खड़े होकर देश को बचाना चाहिए।
अपनी नीति क्लियर करे भाजपा सपा नेता अबू आजमी ने यूपी में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के राज ठाकरे को लेकर चल रहे मामले पर कहा कि भाजपा को अपनी नीति क्लियर करनी चाहिए। महाराष्ट्र में भाजपा राज ठाकरे के साथ खड़ी है और यह लोग पोलराइज करने का काम कर रहे हैं। सपा नेता ने इस बात को स्वीकार किया कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ मनसे नफरत फैलाता है, ऐसे में उत्तर भारतीयों को जरूर खड़े होना चाहिए, पर भाजपा के लोग जो यह सब कर रहे हैं वह समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी मंशा क्या है। देश को तोड़ने के लिए नफरत फैला रहे हैं। देश को बचाने के लिए नफरत नहीं अमन चैन और भाईचारा फैलाने की जरूरत है।
नरसंहार की तरफ बढ़ रहा है भारत, ज्ञानवापी पर बोले हिंदू-मुस्लिम पर राजनीति कर रही भाजपा आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमला बोलते हुए अबू आजमी ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ हिंदू-मुसलमान और मंदिर मस्जिद की बात कर रहे हैं। देश व प्रदेश में महंगाई, रोजगार जैसी बड़ी समस्याएं सामने हैं, बावजूद इसके भाजपा के लोग इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सपा नेता का कहना है कि आज पढ़े लिखे लोग कह रहे हैं कि श्रीलंका की तरह भारत देश बर्बाद होने जा रहा है, जो कुछ श्रीलंका ने किया वही काम भारत कर रहा है। सपा नेता अबू आजमी आजमगढ़ जिले में आयोजित कई वैवाहिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे।
नरसंहार की तरफ बढ़ रहा है भारत
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी का कहना है कि भारत नरसंहार की तरफ आगे बढ़ रहा है। दुनिया में इंटरनेशनल कमेटी जेनेसाइट के चेयरमैन कह रहे हैं कि भारत नरसंहार की तरफ बढ़ रहा है। जेनेसाइट के चेयरमैन कह रहे हैं कि भारत इस पर आठ कदम आगे बढ़ गया है। रवांडा में जब लाखों लोग मारे गए थे जब जेनेसाइट ने बताया था कि यहां पर भी नरसंहार होगा लाखों लोग मारे जाएंगे। देश बर्बाद होगा, पूरे देश में यह सब चल रहा है।
शांतिप्रिय हैं मुसलमान
सपा नेता अबू आजमी का कहना है कि मुलसमान लोग शांतिप्रिय हैं। मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारा जा रहा है, पर मुलसमानों ने कहीं पर दंगा-फसाद नहीं किया। सपा नेता का कहना है कि भाजपा के लोग मंदिर-मस्जिद में लगे हैं। आजादी के पहले 1947 में जो भी धर्मस्थल जैसे हैं उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता, पर यह लोग कानून तोड़ रहे। सपा नेता ने कहा कि इतना परेशान न करो कि एक्शन का रियक्शन हो जाय।
गैर मुस्लिम लगाएं चौपाल
सपा नेता अबू आजमी ने गैर मुस्लिम लोगों से अपील करते हुए कहा कि गैर मुस्लिम लोगों को चौपाल लगाकर देश के सच्चे इतिहास को बताना चाहिए। आज भी देश के 60 प्रतिशत लोग भाजपा के खिलाफ हैं। देश को बर्बादी के कगार पर यह लोग ले जा रहे हैं, उनके खिलाफ हम सभी को खड़े होकर देश को बचाना चाहिए।
अपनी नीति क्लियर करे भाजपा
सपा नेता अबू आजमी ने यूपी में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के राज ठाकरे को लेकर चल रहे मामले पर कहा कि भाजपा को अपनी नीति क्लियर करनी चाहिए। महाराष्ट्र में भाजपा राज ठाकरे के साथ खड़ी है और यह लोग पोलराइज करने का काम कर रहे हैं। सपा नेता ने इस बात को स्वीकार किया कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ मनसे नफरत फैलाता है, ऐसे में उत्तर भारतीयों को जरूर खड़े होना चाहिए, पर भाजपा के लोग जो यह सब कर रहे हैं वह समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी मंशा क्या है। देश को तोड़ने के लिए नफरत फैला रहे हैं। देश को बचाने के लिए नफरत नहीं अमन चैन और भाईचारा फैलाने की जरूरत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.