पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी एके शर्मा का कुशीनगर जाते समय जीयनपुर में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश में लगातार बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि अभी से ही आप लोग चुनाव की तैयारियों में जुट जाइए, जिससे विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर विजय मिल सके।
भाजपा की नीतियों को पहुंचाने निकला हूं
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकला हूं। जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाए।
अपराधी, माफिया जेल में
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपराधियों व माफियाओं को जेल भेज दिया है। और प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश के हालात लगातार बदल रहे हैं। और निश्चित रूप से इससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.