पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआजमगढ़ जीयनपुर के बाजार बखालिश में अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को हायर सेंटर वाराणसी में रेफर किया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से हत्या के आरोपी युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।
सगड़ी बाजार के रहने वाले 42 साल के विनोद कनौजिया खाड़ी देश में नौकरी करता था। एक महीने पहले दिवाली त्योहार पर घर वापस आए थे। बृहस्पतिवार रात को वह बखालिश बाजार के पंप पर पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने विनोद को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुश्मनी से इनकार किया परिवार वालों ने
परिवार ने पुलिस को बताया कि विनोद की गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है। जीयनपुर थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर मिली है। वारदात के पीछे सही कारण पता किया जा रहा है। इससे हत्या का शुरुआती सुराग मिल सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.