पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तर प्रदेश सरकार जल संरक्षण के लिए पोखरा अमृत सरोवर योजना चलाई जा रही है। विकासखंड लालगंज के सिधौना गांव में माता सिद्धेश्वरी मंदिर पोखरे को अमृत सरोवर योजना में चयनित किया गया है। जिसका बुधवार को विकासखंड अधिकारी राजन राय, जेई एमआई योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रुप से भूमि पूजन कर उद्घाटन किया।
खंड विकास अधिकारी ने किया भूमि पूजन
खंड विकास अधिकारी राजन राय ने बताया कि पूरे विकासखंड में 6 पोखरों को अमृत सरोवर योजना के लिए चयनित किया गया है। उसी में सिद्धेश्वरी माता मंदिर के पोखरा का चयन हुआ है। इसका सौंदर्यीकरण 22 लाख की लागत से होगा। जिसमें पक्का और कच्चा दोनों काम होगा। सिद्धेश्वरी माता मंदिर ऐतिहासिक स्थान है। यहां पर पहले से ही ग्राम सचिवालय है। अमृत सरोवर योजना का काम पूर्ण हो जाने पर यह एक ऐतिहासिक स्थल के साथ ही साथ पर्यटन स्थल भी बन जाएगा।
लोगों की मनोकामना होती है पूरी
प्रधानपति विष्णु मौर्य ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र का ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पर शादी, बच्चों के मुंडन, पूजा-पाठ और मनोकामना पूरा होने के लिए तमाम लोग आते रहते हैं। अमृत सरोवर के बन जाने से इस मंदिर परिसर का पूर्ण विकास हो जाएगा।
इस अवसर पर प्रधान अंजू देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र सरोज, सहायक संजना यादव,आशा कार्यकर्ता सुभावती देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, सुषमा देवी, गायत्री, सुनीता, संतोष चौहान, गणेश शंकर यादव, मुकेश गौड़, संजय, संतोष, विंध्याचल, महेंद्र चौबे, सुभाष दीक्षित, ओमकार चौबे, विवेक सिंह, दिनेश यादव,अमरजीत सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.