पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी के इतिहास में पहली बार अयोध्या में आयुर्वेदिक कुंभ का आयोजन किया जाएगा। 27 और 28 नवंबर को होने वाले इस कुंभ में 2000 आयुर्वेद डॉक्टर शामिल होंगे। जबकि 50 विशेषज्ञ अपनी विधा से लोगों में गंभीर बीमारियों का इलाज करेंगे।
दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में एक छत के नीचे देश के बड़े आयुर्वेद डॉक्टर इकट्ठे होंगे। इसमें सुश्रुत संहिता का एक साथ 2000 आयुर्वेद डॉक्टर पाठ करके रिकॉर्ड बनाएंगे। आचार्य को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में फादर ऑफ सर्जरी कहा जाता है।
28 नवंबर को लगेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर
कार्यक्रम के संरक्षक और हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने बताया कि 28 नवंबर को फ्री आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जिसके फर्स्ट सेशन में देश के 50 आयुर्वेद विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इसके बाद महर्षि सुश्रुत की रथ यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही भगवान श्री धन्वंतरि की सरयू तट पर भव्य महाआरती होगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। जिनके बारे में वेबसाइट www.ayurvedakumbh.com पर देखा जा सकता है।
महंत ज्ञानदास के आशीर्वाद से हो रहा आयोजन
कार्यक्रम के अध्यक्ष वैद्य अभय नारायण मिश्र (निदेशक जीवन अमृत) ने बताया कि अयोध्या में राम है। तो राम का ज्ञान कराने वाला ग्रंथ रामचरित मानस भी है। यह परंपरा है हमारे गुरु और ग्रंथ की। यही गुरु-शिष्य परंपरा आयुर्वेद शास्त्र में चली आ रही है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहली बार ऐसा आयोजन होने जा रहा है। अब वह दिन दूर नहीं, जब पूरे यूपी के लोग आसान तरीके से आयुर्वेद से इलाज करा सकेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.