पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूपी पुलिस मुख्यालय में 56वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर की सुरक्षा का फॉर्मूला तय हो गया है। DGP कॉन्फ्रेंस रविवार को खत्म हुई। इसके तुरंत बाद अयोध्या की सुरक्षा बढ़ाने पर तैयारी तेज हो गई। 22 नवंबर को यूपी के DGP मुकुल गोयल समेत एडीजी सिक्योरिटी, एडीजी जोन, CRPF, आईबी के उच्च अधिकारी ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बैठक की।
रामजन्म भूमि और अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की बैठक के बाद एडीजी जोन एसएन सावंत ने कहा कि अयोध्या का सुरक्षा हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। श्री रामलला विराजमान के साथ-साथ मंदिर का निर्माण भी चल रहा है। हमारे लिए दोनों जगहों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब मंदिर व निर्माण स्थल दोनों जगहों की सुरक्षा करनी है। पहले एक ही जगह की सुरक्षा करना था जब एक टेंपरेरी स्ट्रक्चर में राम लला विराजमान थे। जहां भव्य मंदिर बन रहा है। वहां पर सुरक्षा का स्ट्रक्चर हम लोग किस प्रकार इनबेल्ट कर सकते हैं। उसके बारे में हम लोग प्लान बना रहे हैं। अयोध्या के विकास के साथ-साथ सुरक्षा भी आवश्यक है।
रामलला के दर्शन के लिए अधिक दर्शनार्थी आने लगे हैं। उनको अधिक से अधिक किस प्रकार सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे और अधिक से अधिक लोग आकर के सकुशल दर्शन भी कर सके उसके बारे में ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक हुई है।
रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ाने के लिए ट्रस्ट से बात
ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सजेस्ट किया गया है की दर्शन की समय सीमा बढ़ा दे। दर्शनार्थियों की भीड़ पहले से काफी बढ़ गई है। हम लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि पदाधिकारियोंउसके बारे में थोड़ा विचार करेंगे। थोड़ा समय सीमा बढ़ा देने से अधिक संख्या में लोग दर्शन कर पाएंगे। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर रास्ता बनाने की योजना बनाई जाएगी।
राम जन्मभूमि की सुरक्षा का लिया जायजा
DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के बाद सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी बैठक आज अयोध्या में हुई। सोमवार को यूपी के DGP मुकुल गोयल ने सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों संग बैठक की। डीजीपी मुकुल गोयल, आईडीबी आईडी दिवाकर प्रसाद, एडीजी सिक्योरिटी बीके सिंह, एडीजी जोन एसएन सावत सुबह लगभग 11 बजे अयोध्या पहुंचे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने राम जन्मभूमि सुरक्षा का जायजा लिया। ये सभी श्रीरामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए।
डीजीपी मुकुल गोयल की बैठक पहले अवध यूनिवर्सिटी में होनी थी। अब यह बैठक श्रीराम जन्मभूमि परिसर में हुई। 15 प्रदेशों के डीजीपी ने रामलला सहित कनक भवन और हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर आज दर्शन-पूजन किया।
यलो जोन की बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा
सुरक्षा का जायजा लेंगे। दोपहर में श्रीरामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक होगी। माना जा रहा है कि अधिकारी यलो जोन का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा का खाका भी नए सिरे से खीचेंगे।
DGP कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने दिए सुरक्षा के सुझाव
यूपी पुलिस मुख्यालय में 19 नवंबर से शुरू हुई 56वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस 21 नवंबर को खत्म हुई। इस दौरान राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी मंथन हुआ। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन PM नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के पुलिस संगठनों को संबोधित किया। देश की आंतरिक सुरक्षा पर PM मोदी ने टिप्स दिए। उन्होंने देश की पुलिस फोर्स के फायदे के लिए इंटर ऑपरेबल तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अब गृहमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च क्षमता वाली पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन गठित किया जाएगा, ताकि भविष्य की तकनीक को जमीनी स्तर की पुलिस जरूरतों के अनुरूप ढाला जा सके।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.