पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के सपा में शामिल होने के बाद बिधूना विधायक के घर में घमासान शुरू हो गया है। विनय शाक्य की बेटी ने अपने चाचा देवेश शाक्य पर पिता को जबरन लखनऊ ले जाने का आरोप लगाया है। बेटी रिया शाक्य खुद भाजपा से टिकट मांग रही हैं।
पैरालिसिस अटैक के कारण विनय शाक्य बेड रेस्ट पर हैं। उनकी बेटी का कहना है कि मेरे पिता कभी भी सपा में शामिल नहीं होना चाहते हैं। वो अपने भाई और मां को लेकर सीधे लखनऊ जा रही हैं। अगर उनके पिता से मिलने नहीं दिया गया, तो वो थाने में किडनैपिंग की शिकायत करेंगी।
पिता से हम लोग बात भी नहीं कर पा रहे
रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य पर बीमार विधायक पिता विनय शाक्य को जबरन लखनऊ ले जाने का आरोप लगाया है। विधायक विनय शाक्य चलने फिरने और बोलने में असमर्थ हैं। विनय शाक्य पैरालिसिस अटैक के कारण कई साल से बेड रेस्ट पर हैं। उनकी बेटी भाजपा से औरैया के बिधूना विधान सभा सीट से टिकट मांग रही हैं। बेटी ने बताया कि उनकी और उनकी मां की बात भी पिता विनय शाक्य से नहीं कराई जा रही है।
2 साल से बेड रेस्ट पर हैं विनय
विनय शाक्य बिधूना सीट से दो बार विधायक रहे हैं। वो एक बार एमएलसी भी मनोनीत हुए थे। बसपा सरकार में वो दो बार मंत्री भी रहे हैं। दो साल पहले विनय शाक्य को पैरालिसिस अटैक पड़ा था। उसके बाद से वो बेड रेस्ट पर हैं। विनय शाक्य ने 2012 में एमएलसी रहने के दौरान बिधूना सीट से अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हालांकि उनको जीत नहीं मिली थी।
दबाव में रिया लगा रही आरोप
मामले में देवेश शाक्य का कहना है कि वो अपने भाई का क्यों अपहरण करेंगे? वो उनकी सहमति से लखनऊ आएं है। रिया का आरोप है, तो पुलिस जांच करेगी। मेरा परिवार एक है और मां भी मेरे साथ है। किसी दल के नेता के दबाव में रिया ऐसे आरोप लगा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.