पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऔरैया के अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल में शनिवार रात को चोर छत के सहारे एक घर में घुस गए। इसके बाद जीने की कुंडी काटकर कमरे में रखी अलमारी व बक्से से करीब डेढ़ लाख की नकदी समेत जेवर व कागजात पार कर दिए। चोरों ने चोरी के बाद बक्शे को खेत में फेंक दिया। सुबह खेत की ओर निकले लोगों ने बक्शे को देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
अंतौल निवासी डॉ. संजय राठौर अपने भाई ब्रजेंद्र, रविंद्र व सतीश के साथ इटावा में रहते हैं। गांव में बड़े भाई ब्रजेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी अपने बच्चों के साथ रहती है। शनिवार रात को पुष्पा देवी अपने बच्चों के साथ छत पर सोई हुई थी। देर रात घर में छत के रास्ते से घुसे चोरों ने जीने की कुंडी काटकर कमरे में रखी अलमारी व बक्सों में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत चारों भाइयों, मां जावित्री देवी व साले अनिल की अंगूठी, 4 हार, दो मंगलसूत्र, 5 जंजीर, चार झुमकी, पांच पायल, दो कंधनी व बैंक की पासबुक व एटीएम कार्ड चोरी कर लिए।
सुबह हुई चोरी की घटना की जानकारी
रविवार सुबह संजय के चाचा उमाशंकर राठौर खेतों पर गोबर डालने गए तो उन्हें वहां बक्सा खुला पड़ा मिला। जिस पर उन्होंने घर पर सो रही पुष्पा देवी को जानकारी दी। उसने जब कमरे में जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जेवर व नकदी गायब थी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे अयाना थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने परिजनों से पूछताछ के साथ जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अयाना जितेंद्र यादव ने बताया कि चोरी की घटना में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.