पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरोहा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने तीन युवकों पर घर आकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, हालंकि पुलिस इसे आपसी रंजिश का विवाद मान रही है।
दो दिन पहले भाजपा नेता के घर आए थे आरोपी
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर के रहने वाले विनोद कुमार मौर्य भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि रविवार को तीन युवक उनके घर के दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। उनके पिता ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट में उतारू हो गए। घटना के वक्त भाजपा नेता विनोद कुमार मौर्य घर से कहीं बाहर थे।
धमकी के बाद परिजन डरे हुए हैं
बताया कि आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था कि विनोद कुमार मौर्य को लोगों की मदद करने का बहुत अधिक शौक है। अगर वह कहीं रास्ते में मिल गया तो उसके हाथ पैर तोड़ देंगे और फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर देंगे। उसकी इतनी औकात कि वह हमारे विरोधी सुधीर सहदेव के साथ बैठेगा। इससे पीड़ित भाजपा नेता विनोद मौर्य और परिजन बेहद डरे हुए हैं।
पुलिस ने मामले को बताया- आपसी रंजिश
उधर, जानकारी देते हुए सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहल्ला बेगम सराय के रहने वाले जुगनू उर्फ दिलीप, राजू और चंदन के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.