पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमरोहा के हसनपुर तहसील अंतर्गत आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय विधवा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस इसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
वृद्धा कर रही खेत की रखवाली
बता दें कि, 22 मई की रात वृद्धा अपने खेत में आवारा पशुओं से गन्ने की फसल की रखवाली कर रही थी। इस समय बुजुर्ग को नींद आ गई। नींद की अवस्था में ही गांव का एक शराबी पहुंचा और बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम
आरोपी का खेत भी पीड़िता के खेत के पास ही है। इसलिए 22 मई की रात वह भी शराब के नशे में धुत होकर अपने खेत पर आवारा पशुओं से खेत की रखवाली के लिए गया था। जैसे ही शराबी की नजर सो रही महिला पर पड़ी तो इंसानियत को तार-तार करते हुए वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके तलाश की जा रही थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.