पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो महिलाएं टहल रही थी। इस दौरान अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने महिला की चेन लूटने का प्रयास किया।
हाथापाई होने पर महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी जान बचाते हुए भाग निकले।
कॉलोनी में लूटपाट करने आए थे बदमाश
जानकारी के अऩुसार, गजरौला में बाइक सवार बदमाशों से महिलाएं भिड़ गईं और लूटी गई सोने की चेन वापस छीन ली। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठा हुए तो दोनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर जान बचाते हुए फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एक महिला की चेन लूटकर भागने का कर रहे थे प्रयास
गजरौला शहर की मान सरोवर कालोनी निवासी बृजपाल सिंह प्रापर्टी डीलर हैं। उनकी पत्नी लोकेश देवी पड़ोस की महिला विशेष के साथ मंगलवार की शाम मोहल्ले के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। तभी वहीं बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे तथा लोकेश देवी के गले से सोने की चेन लूट ली।
महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए वापस छीनी चेन
मगर दोनों महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं तथा लूटी गई सोने की चेन वापस छीन ली। शोर शराबा होने पर वहां लोग इकट्ठा हुए तो दोनों बदमाश भागने पर मजबूर हो गए। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
गजरौला थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है मौके पर पहुंचे हैं बाइक को कब्जे में ले लिया है जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.