पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात आगे बढ़ी तो एक पक्ष ने पिस्टल निकाल फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष ने प्रथम पक्ष की चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।
पैसों के लेन-देन में हुआ झगड़ा
मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लुधियावा गांव का है। जहां बिहारी यादव व हरबक्श यादव निवासी ग्राम अलमापुर व वीरू पुत्र अंजनी और सुमित यादव पुत्र रणजीत निवासी ग्राम लोसनपुर के मध्य पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी आगे बढ़ी तो हरबक्श यादव ने अपनी पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग से नाराज वीरू पक्ष के लोगों ने बिहारी यादव की गाड़ी यूपी को आग लगा दी। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलते ही अभियोग केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं ग्रामीणों की माने तो बिहारी यादव फाइनेंस का काम करता है। बिहारी यादव से वीरू ने 2 लाख 60 हजार रुपए ब्याज पर लिया था। बिहारी का कहना है कि वीरू ने लिए हुए पैसे अभी तक वापस नहीं किया है। जबकि वीरू के कथन के अनुसार 26 जून 2022 को उक्त रुपए ब्याज सहित लौटाया जा चुका है। यही वजह आज के घटना का सबब बनी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.