पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित बंद पड़ी मालविका स्टील फैक्ट्री में प्रतिबंधित जानवर के कटे अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बता दें, मामला थाना कमरौली क्षेत्र का है। क्षेत्र में स्थित लगभग 2 दशकों से बंद पड़ी मालविका स्टील फैक्ट्री के खाली परिसर पर प्रतिबंधित जानवर के अवशेष मिलने से क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं क्षेत्रीय लोगों की मानें तो परिसर में आए दिन प्रतिबंधित जानवरों की कटाई का काम चरम पर चल रहा है, जिसको लेकर जिम्मेदार प्रशासन को सूचना भी दी गई, लेकिन मामला ज्यों का त्यों ही बना हुआ है।
आखिर मामला क्या है, जो पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है। जबकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आए दिन प्रतिबंधित जानवरों के बारे में आदेश दे रहे हैं, लेकिन पुलिस गौमांस व प्रतिबंधित जानवरों की कटान पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
जांच कर रही पुलिस
वहीं जगदीशपुर कोतवाली की बात करें तो यहां पर मांस बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो जानवरों को कटवाने के लिए प्रतिमाह स्थानीय पुलिस 10 हजार रुपए प्रति दुकान वसूल रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.