पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनगर निकाय चुनाव को लेकर शासन ने बृहस्पतिवार की देर शाम अमेठी के दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत के सभी 72 सीटों पर आरक्षण की घोषणा कर दी। शासन द्वारा आरक्षण का पत्र जारी होते ही प्रत्याशियों के चेहरे पर कहीं खुशी नजर आई तो कहीं गम नजर आया।
अमेठी के जायस नगर पालिका की तो यहां 25 वार्ड हैं। जिसमें बड़ी संख्या में बदलाव हुआ है। वही गौरीगंज नगर पालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है। बात अगर मुसाफिरखाना करे तो मुसाफिरखाना के 10 वार्डों में बदलाव देखने को मिला। वही अमेठी नगर पंचायत में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अभी तक जिले की दो नगर पंचायत और दो नगर पालिका में से नगर पंचायत अमेठी नगर पालिका जायस और नगर पंचायत मुसाफिरखाना में भाजपा का कब्जा था। जबकि नगर पालिका गौरीगंज में सपा का कब्जा था। फिलहाल आरक्षण की लिस्ट आने के बाद कई प्रत्याशियों के समीकरण बनने और बिगड़ने की स्थिति में है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.