पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऊर्जा सेक्टर के निजी करण सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। गौरीगंज विद्युत वितरण खंड कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान विद्युत कर्मचारियों ने हाथों में तख्ती बैनर लेकर भी प्रदर्शन किए और नारेबाजी भी की।
ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी आज अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी आज हाथों पोस्टर और मशाल लेकर प्रदर्शन करने लगे। अधिशाषी अभियंता के ऑफिस से निकली मशाल जुलूस कलेक्ट्रेट पर जाकर समाप्त हुई। विद्युत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन 15 सूत्री मांगों में ऊर्जा सेक्टर निजीकरण वेतन विसंगतियां इंजीनियर प्रोटेक्शन ऐप सहित अन्य मांगे शामिल हैं। जिनको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि हाथों में मशाल लेकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी किया। इस दौरान विद्युत कर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की।
मांगों को पूरा कराने को लेकर प्रदर्शन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सहायक अभियंता अशोक यादव ने कहा कि विद्युत वितरण संघर्ष समिति बैनर तले हम सब विरोध प्रदर्शन विभाग में खराब वातावरण के लिए कर रहे हैं। हमारी 15 सूत्री मांगे हैं और हम मांगों को पूरा कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह धरना प्रदर्शन अगर सहमति नहीं मिली तो आगे भी कई दिनों तक जारी रहेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.