पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी में संचालित हो रही नवनीत फाउण्डेशन द्वारा आज गौरीगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत पहाड़गंज में जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत 'चाय पर पानी की चर्चा' विषय पर महिला बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्राम प्रधान के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ पानी को लेकर महिलाओं को जानकारी दी गई। गौरीगंज ब्लाक के पहाड़गंज गांव में आज नवनीत फाउंडेशन द्वारा 'चाय पर पानी की चर्चा' ग्राम प्रधान यदुनाथ मौर्य की अध्यक्षता विषय पर महिला बैठक का आयोजन किया गया।
रचनात्मक गतिविधियों हेतु किया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान आई.एस.ए. नवनीत फाउण्डेशन के परियोजना समन्वयक रविशंकर द्वारा स्वच्छ पेयजल के बचाव व रख-रखाव पर विस्तृत चर्चा कर उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें समन्वय स्थापित कर घर में जल संयोजन करने के साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधियों को करने हेतु प्रेरित किया। बैठक में नवनीत फाउण्डेशन अध्यक्ष के.एस. द्विवेदी ने उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।
लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पेयजल स्वच्छता समिति की महिला सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एफ.टी.के. चयनित महिला सदस्य व गांव की बुजुर्ग महिलाओं सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। दरअसल ग्रामीणों को स्वच्छ जल के तहत जागरूक करने के लिये फाउंडेशन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान में महिलाओ को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वच्छ पानी पीने के किये जागरूक किया जा सके।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.