पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी में समग्र शिक्षा संकेतिक शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। मेधावी बच्चों को प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कृत किया गया।
अमेठी के गौरीगंज विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मनीपुर में जनपद स्तरीय दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला प्रभारी अरुण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। स्पर्श, दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कई दिव्यांग बच्चों ने दिव्यांगता को मात देकर अपना परचम लहराया। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी सौंपा गया।
कार्यक्रम में शामिल लोग
कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित होने वाली दिव्यांग प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हे कुमार अध्यापक रमेश सिंह सुनील तिवारी अध्यापक प्रमोद मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.