पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकेंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी। जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने स्मृति के स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु जीवन के लिए गुन्नौर स्थित श्री शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक किया। जिला मंत्री मनोज जायसवाल व जिला सह-संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री तपेश्वर धाम में कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक किया। आदिशक्ति मां हिंगलाज देवी मंदिर दादरा में मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा की गई।
अमेठी के विकास के लिए सांसद का स्वस्थ्य होना जरूरी हिंगराज मंदिर में आए कार्यकर्ता ने कहा कि हम लोगों की स्मृति ईरानी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली थी। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना की गई है। वो जल्द स्वस्थ होकरअपने संसदीय क्षेत्र वापस आएं, देवी से यही कामना की है।
एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि अमेठी जनपद की सांसद स्मृति ईरानी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ। हम लोगों ने आज देवी हिंगराज मंदिर में आकर देवी जी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वह जल्दी स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच में आए और अमेठी के विकास के निरंतर पुनः कार्य करें यही प्रार्थना हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.