पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअंबेडकरनगर में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत टाण्डा थाना की पुलिस टीम द्वारा मिश्रीलाल आर्यकन्या इण्टर कालेज में जाकर छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे, महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में किया जागरूक किया।
हेल्पलाइन नम्बरों की दी गई जानकारी
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु चलाये जा रहे मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा छात्र, छात्राओं, महिलाओं, बच्चों को सशक्तिकरण, स्वावलम्बी, सुरक्षित परिवेष, आत्मरक्षा के प्रति निरन्तर महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में, जिले के सभी थानों पर गठित की गयी मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिला अपराधों एवं मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी, उनमें सुरक्षित परिवेष की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए, महिला हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, 181 तथा कानून की धाराएं जैसे-बाल संरक्षण अधिनिमय, छेड़छाड़ आदि एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
जिले के सभी थानों में चला अभियान
एसपी ने बताया कि बालकों, नवयुवकों आदि के साथ मीटिंग कर अपराधों से दूर रहने तथा अपने आसपास तथा समाज में स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा मिशनशक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.