पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजहांगीरगंज थाने में पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत 17 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। उन पर इटहुआ सुंदरपुर में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य दबंगई के बल पर रोकने व गाली गलौज करने के आरोप है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों नामजद किया है। दबंगों के भय से मजदूर काम करने नहीं आ रहे हैं।
बीते दिनों इटहुआ सुंदरपुर में अमृत सरोवर का शिलान्यास भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी किया गया था। इसके बाद काम भी तेजी से चल रहा था। इसी बीच शनिवार को गांव निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रामधारी, मंगल यादव, शंकर यादव, नन्हे यादव, रंजीत उर्फ गुड्डू यादव , राम आसरे यादव 10-12 अज्ञात लोगों का साथ निर्माण स्थल पहुंचे। आरोप है कि वे मजदूरों को गाली गलौज करते हुए धमकाने लगे। जिसके बाद वहां पर काम कर रहे 84 मजदूर चले गए।
मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने जहांगीरगंज थाने में तहरीर देकर भाजपा नेता समेत आधा दर्जन नामजद व 11 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष शंभू नाथ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.