पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअलीगढ़ में सोमवार दोपहर नौरंगाबाद पुल पर एक रोडवेज बस में आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग खिड़कियों से कूदकर भागने लगे। ड्राइवर ने भी बस तुरंत रोक दी और आग बुझाने की कोशिश में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यात्रियों को वहीं उतार दिया गया।
हाथरस डिपो की यह बस अलीगढ़ से करीब 2.30 बजे रवाना हुई थी। गांधी पार्क होते हुए यह नौरंगाबाद पुल के ऊपर पहुंची। तभी बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं और बस अचानक रुक गई। यह देख यात्री खिड़की और दरवाजे से कूदकर भागने लगे।
टल गया बड़ा हादसा
यात्रियों ने बताया कि जिस समय आग लगी बस नौरंगाबाद पुल के ऊपर थी। उसमें 50-60 सवारियां थीं। लोग अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए भागने लगे। जिसे जहां से मौका मिला, वह वहां से कूदकर भागने लगा। यह गनीमत नहीं कि आग इंजन में लगी थी। अगर यह डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जनहानि भी हो सकती थी।
दूसरे वाहनों से रवाना हुए यात्री
आग बुझाने के बाद ड्राइवर ने सभी यात्रियों को एटा चुंगी चौराहे पर उतार दिया। विशाल वार्ष्णेय ने बताया कि बस में उसकी मां भी सफर कर रही थी। उन्हें भी चौराहे पर उतार दिया गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने यात्रियों को दूसरे वाहनों से यात्रियों को हाथरस रवाना किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.