पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअलीगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में सबसे बड़ा गठबंधन हुआ। सपा, बसपा और रालोद एक हुए। इनके सपने मुंगेरी लाल जैसे रहे। डिप्टी सीएम ने कहा, अखिलेश यादव के अंदर बैठा जिन्न बाहर निकल गया है। उन्होंने देश का विभाजन कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का नाम देश को एकजुट करने वाले सरदार पटेल से जोड़ दिया। अखिलेश अली जिन्ना जी अब तुम्हें जिन्ना भी नहीं बचा सकते।
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ और एटा के विकास से जुड़ी लगभग 306 करोड़ रुपए की 153 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
300 से अधिक कमल फिर खिलेंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि यूपी में 2022 में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा कमल खिलाएगी। 2017 से बड़ी विजय 2022 में होगी। 2014 से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई नेता अयोध्या मंदिर नहीं गया। कुंभ में स्नान नहीं किया। केवल रोजा इफ्तार तक रहे। इस बार ये भारत माता की जय बोलने को मजबूर होंगे। वोट के लिए ये दल कुछ भी कर सकते हैं।
रामघाट कल्याण मार्ग से जाना जाएगा अलीगढ़ रामघाट रोड
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अलीगढ़ रामघाट रोड का नाम रामघाट कल्याण मार्ग होगा। इस मार्ग पर बुलंदशहर जरगांव में जाम की समस्या को देखते हुए फोरलेन बाइपास प्रस्तावित किया गया है। करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से इस बाइपास का निर्माण कराकर रामघाट कल्याण मार्ग को नया स्वरूप दिया जाएगा।
इसकी रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। अलीगढ़ आने के बाद अगर बाबू जी कल्याण सिंह का नाम न लें तो अधूरा रहता है। पहले मैंने अलीगढ़ रामघाट रोड का नाम बाबूजी कल्याण सिंह मार्ग रखा था। मगर, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर अब इसका नाम रामघाट कल्याण मार्ग रखा गया है।
कृषि कानून वापस होने से विरोधी बौखलाहट में
डिप्टी सीएम ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया तो विरोधी बौखलाहट में आ गए। अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा की सरकारें कुछ ही जिलों का विकास करती थीं। लेकिन, भाजपा 75 जिलों का विकास कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.