पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अलीगढ़ में सपाइयो ने प्रदर्शन किया। सपाइयों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। सपा के प्रदर्शन कारियों ने क्वार्सी स्थित सपा कार्यालय पर पहले जमकर प्रदर्शन किया, इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही और सपाइयों को समझाती रही कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करें। लेकिन सपाई नहीं माने और सीएम का पुतला फूंका, जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठी चलाई।
सपाई बोले किसान विरोधी है सरकार
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। सरकार यह नहीं चाहती कि किसानों को उनका अधिकार मिले। लखीमपुर खीरी में जिस तर से किसानों पर सरकार ने जिस तरह से अत्याचार किया है, वह आज पूरा प्रदेश देख रहा है। जिसके बाद उन्होंने पुतला फूंका। सपाइयों के इस कारनामे से नाराज होकर पुलिस ने लाठियां चलाई और सपाइयों को खदेड़ लिया। इसमें कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। पुलिस की लाठियों से युवाजन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, धारा सिंह, दीपक बघेल, पंकज यादव समेत बड़ी संख्या में सपाई पुलिस की लाठियों से घायल हुए हैं।
कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए सपाई
क्वार्सी पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए हैं। सभी कलेक्ट्रेट का घेराव करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं सपाइयों के साथ पुलिस भी मौजूद है, जिससे वह किसी तरह की सरकारी संपत्ति का नुकसान न करें।
पुलिस फोर्स हुई एलर्ट
सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे जिले भर में सभी थानाधिकारियों को एलर्ट कर दिया गया है। जिससे कि कानून व्यवस्था को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। वहीं सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.