पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

28 जून से 3 दिन तक रुक-रुककर होगी बारिश:आगरा में फिलहाल उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, तापमान 42 डिग्री पर पहुंचा

आगरा9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आगरा में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान 42 डिग्री पर पहुंच चुका है। इस बीच गर्मी से राहत के लिए मौसम विभाग ने राहत की सूचना दी है। सम्भावना जताई है कि 28 जून को आगरा में बारिश हो सकती है।

आगरा में दो हफ्ते पहले बारिश हुई थी। उसके बाद 4 दिन तक लोगों को गर्मी से राहत रही। पिछले एक हफ्ते से सुबह तीखी धूप निकलते ही उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगती है। बीते 5 दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है।

गत शनिवार को तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। आज रविवार को सुबह तेज धूप निकलते ही पूर्वाह्न 11 बजे तक तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

कल शाम से आसमान में छाने लगेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार (27 जून) को दिन में तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम के समय आसमान में बादल छा जाने से तापमान में गिरावट आ सकती है। मंगलवार (28 जून) को बारिश की सम्भावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। 29 और 30 जून को भी आगरा में रुक-रुककर बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है।