पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा में कांग्रेस ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ऐलान किया कि केंद्र सरकार की तानाशाही अब ज्यादा नहीं चलने देंगे। कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर युवाओं के हितों की रक्षा करेंगे।
शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन और अश्विनी जैन सहित अन्य लोग जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। थोड़ी ही देर में जुलूस सभा में बदल गई। बारी-बारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। एक आवाज में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस ने मोदी सरकार को झूठी सरकार का नाम दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- भाजपा को अब नहीं दिखती महंगाई
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पहले पढ़े-लिखे युवाओं को पकौड़े बेचने को कहा गया। अब सेना में चार वर्ष की नौकरी देकर उन्हें छले जाने की तैयारी है।
जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब भाजपा नेताओं को पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर आदि महंगे दिखते थे। अब मोदी सरकार में भाजपा नेताओं को शायद महंगाई दिखना बंद हो गई है। आंदोलन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल आदि फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.