पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा में बारिश का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल से यहां झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। 29 और 30 जून को मूसलाधार बारिश होगी। आज सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे उमस भरी गर्मी में बुरा हाल रहेगा।पिछले कई दिनों से आगरा के लोग गर्मी और उमस के चलते परेशान हैं। आज दिन में तेज धूप रहेगी और रात को उमस और बढ़ सकती है। मंगलवार को मौसम में बदलाव आएगा। सुबह से बादल छाने लगेंगे और दोपहर बाद बारिश शुरू हो सकती है।
बारिश की सम्भावना के चलते पिछले 24 घंटे से उमस लगातार बढ़ती जा रही है। कूलर और पंखों में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी और उसम के चलते लोगों को सिरदर्द, थकान और कमजोरी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार आगरा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को आगरा और उसके आसपास कई जगह बारिश हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।
बारिश का किसानों को बेसब्री से इंतजार
किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। खेतों की सिंचाई के लिए किसान को बारिश की दरकार है। समय पर बारिश नहीं हुई तो किसानों को सूखे की मार न झेलनी पड़े। रोजाना किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाकर देखते हैं। मौसम से जुड़ी जानकारी लेने के लिए कृषि और मौसम विभाग में भी संपर्क कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.