पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा के थाना एत्माद्दौला अंतर्गत फाउंड्री नगर में ब्रश की फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं उठते देख लोगों ने फैक्ट्री स्वामी को जानकारी दी। पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
दोपहर में फैक्ट्री से निकलता देखा धुआं
एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में नेहरू नगर निवासी विनोद मित्तल की मित्तल सेल्स के नाम से प्लास्टिक के ब्रश बनाने की फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब एक बजे फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठने लगा। लोगों ने धुआं उठते देख इसकी जानकारी फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को दी। जानकारी होते ही फैक्ट्री के सभी कर्मचारी बाहर निकल आए। थोड़ी देर में फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगीं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंच गईं। आसपास के लोग भी घरों से लोग दहशत में बाहर निकल आए।
चारों तरफ हो गया धुआं
फैक्ट्री में प्लास्टिक के ब्रश भरे थे। ऐसे में आग लगने के कारण फैक्ट्री के अंदर धुआं भर गया। अंदर ही अंदर आग विकराल रूप धारण करने लगी। चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे कर मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से अंदर रखा सारा सामान जल गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.