पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा में विजयदशमी पर शुक्रवार सुबह से ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन यमुना किनारे बने कुंडों में शुरू हो गया है। श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए प्रतिमा विसर्जन को पहुंच रहे हैं। उनके हाथों में अबीर और गुलाल है। वे उसे उड़ाते हुए घाटों पर पहुंच रहे हैं। घाटों पर पुलिस की तैनाती की गई है। यमुना में विसर्जन की अनुमति नहीं दी गई है। प्रतिमा विसर्जन के चलते यमुना किनारे रोड पर जाम की स्थिति है। कई स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। शाम तक 800 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।
5 तस्वीरों में देखें आगरा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.