पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा में अग्निपथ योजना का विरोध पंजाब में तैनात सेना का जवान कर रहा था। उसने ही इंकलाब जिंदाबाद नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। इसमें 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब के फाजिलका जिले की राजपूत रेजीमेंट में तैनात था। पुलिस मंगलवार को उसे लेकर आगरा आई और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया, ''जवान पंजाब के फाजिलका जिले में राजपूत रेजिमेंट में तैनात है। जांच में सामने आया है उसका भाई सेना की परीक्षा दे चुका था। मगर, उसका सेना में सेलेक्शन नहीं हुआ। इसी बात से नाराज चल रहे गुमान ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर युवाओं को भड़काया था।''
आगरा में 17 जून को हुआ था बवाल
अग्निपथ योजना को लेकर 17 जून को आगरा के मलपुरा में बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। हाईवे जाम कर दिया था। रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।
इसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने सादाबाद निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से पुलिस को वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में पता चला था। इंकलाब जिंदाबाद नाम के ग्रुप से करीब 300 लोग जुड़े थे। इसमें 20 से 25 ग्रुप एडमिन भी थे।
आगरा के करौली का रहने वाला है गुमान
अभिषेक से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुख्य ग्रुप एडमिन राजस्थान के करौली का रहने वाला गुमान सिंह है। गुमान के खिलाफ कोर्ट से 26 जून को गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे।
आगरा पुलिस की रिपोर्ट के बाद सेना ने जवान से पूछताछ की गई थी। मंगलवार को आगरा पुलिस की टीम ने पंजाब से सेना के जवान गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुमान सिंह ने अपने पिता हाकिम की आईडी पर सिम लिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.