पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को शिल्पग्राम में आयोजित 43वें हुनर हाट का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बार नकवी के साथ उन्होंने हुनर हाट का भ्रमण किया। उन्होंने ज्ञानवापी मंदिर पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि ओवैसी सुर्खियों में बन रहने के लिए बयानबाजी करते रहते हैं। ज्ञानवापी मंदिर पर प्रकरण पर उन्होंने कहाकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, वो मान्य होगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लकवाग्रस्त नीतियों की बीमारी से देश को बाहर निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन का इंस्टीट्यूशन और समावेशी विकास का मिशन बन गए हैं। उन्होंने आपदा के समय भी देश को आफत से बचाया है। दुनिया भर की आर्थिक तंगी और मंदी के दौरान भी देश और देश के लोगों की सुरक्षा-सुविधा को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने दिया।
ताज महोत्सव से अच्छा है, भीड़ के लिए करनी होगी अतिरिक्त व्यवस्था
केंद्रीय राज्यमंत्री व आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हुनर हाट भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, कला, संगीत, साहित्य को अक्षुण्ण करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहाकि ताज महोत्सव से तुलना करने पर हुनर हाट में बेहतर व्यवस्था हैं। ताज महोत्सव में आने वाले कलाकारों की अपेक्षा यहां पर बडे़ कलाकार आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन को रत को कानून व्यवस्था के अलग से व्यवस्था करनी होगी, क्योंकि कलाकारों को सुनने के लिए यहां भीड़ उमडे़गी। ऐसे में उन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पडे़गी।
खाने का उठाया लुत्फ
हुनर हाट में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अलग-अगल राज्यों के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथ से डिप्टी सीएम को मिठाई खिलाई इसके अलावा उन्होंने हुनर हाट में निशानेबाजी भी की।
मेयर पहुंचे देरी से
हुनर हाट के कार्यक्रम में मेयर और कई विधायक देरी से पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले उद्घाटन हो गया। दरअसल, पहले उद्घाटन का समय साढे़ 11 बजे तय किया गया था, लेकिन आधे घंटे पहले ही उद्घाटन हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.