पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआगरा में शीत लहर से सोमवार को भी लोगों का हाल बेहाल रहा। ठंड का असर ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ा है। घने कोहरे और गलन से लोग परेशान दिखे। सुबह लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे थे। आगरा के देहात क्षेत्र में ठंड से और भी बुरा हाल था।
सोमवार सुबह आगरा में हल्की धुंध छाई रही। सुबह 10 बजे तक धूप न निकलने से गलन है। शीतलहर ने मुश्किल और बढ़ा दी हैं। वहीं, कोहरे और गलन से आलू उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। उन्हें डर है कि यदि पाला पड़ा तो आलू की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों का कहना था कि वे रात भर खेतों पर जागकर निराश्रित पशुओं से फसल की रखवाली करते समय रात ठंड ज्यादा महसूस कर रहे थे।
पूरी रात अलाव के सहारे ही गुजरी। वहीं रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भी यात्री ठंड में ठिठुरते नजर आए। आगरा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। अगले दो-तीन दिन घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार की तरह आज भी पूरे दिन धूप नहीं निकलेगी। आज सुबह भी लोग ठंड के चलते घरों में कैद रहे।
23 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित होने से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर इतनी खुशी जरूरत थी कि ऐसी ठंड में उन्हें विद्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। शहर के तिराहे-चौराहों पर लोग अलाव पर हाथ सेकते हुये ठंड छुड़ाते रहे। हालांकि आगरा में हवा के रुख के चलते कुछ जगह धुंध कम थी।
रविवार के मुकाबले हवाओं की रफ्तार भी कम थी।मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार आगरा में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कभी-कभी दृश्यता को घटाते हुए दूर तक फैले धुएं और धुंध वाले क्षेत्र मैं उच्च तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हवाएं चलने से मौसम में गलन रहेगी। 20 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रह सकता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.