पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रगातिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव 12 अक्टूबर को मथुरा से अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। दोपहर में आगरा में प्रवेश के बाद 5 विधानसभाओं में घूम कर प्रचार करेंगे और अगले दिन टूंडला के लिए कूच करेंगे। आज शिवपाल यादव के पुत्र प्रसपा के तमाम नेताओं के साथ आगरा में यात्रा का रूट और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए आये। इस दौरान उन्होंने 12 अक्टूबर को अखिलेश यादव की रथयात्रा निकलने के सवाल पर उन्हें बधाई दी।
बता दें कि प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव 12 अक्टूबर को मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा पूरे 75 जिलों में घूम कर लोगों को सरकार के गलत फैसलों और कामो के बारे में बताएगी। आज आगरा में यात्रा के रूट को लेकर प्रसपा के तमाम नेताओं के साथ आदित्य यादव ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया की यात्रा के जरिये हर विधानसभा हर बूथ तक जाकर लोगों को प्रसपा की नीतियों के बारे में बताया जाएगा। हमने हर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है।
गठबंधन और सीटों पर चुप्पी
आदित्य यादव, अमित जानी, नीतिन कोहली समेत तमाम नेताओं ने यात्रा की बात यो की पर गठबंधन के मामले में कोई सही जवाब नहीं दे पाया। आदित्य यादव ने सपा से सीटों के बंटवारे की बात पर शिवपाल यादव द्वारा तय किये जाने की बात कही। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि 12 को ही अखिलेश यादव भी यात्रा शुरू कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं, सपा बड़ी राजनैतिक पार्टी है। नेता जी और शिवपाल यादव ने उसे अपने खून पसीने से सींचा है।
अमित जानी ने कहा भाजपा दो नेताओं की प्राइवेट कंपनी
आगरा आये प्रसपा के नेता अमित जानी ने कहा कि मेरठ से उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश मिला है और वो सुबह सबसे पहले एक लाख वोटों से सीट जिता कर देंगे। प्रसपा हर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है। लखीमपुर जैसे तमाम कांड भाजपा की हठधर्मिता दिखाते हैं। यह दो लोगों अमित शाह और नरेंद्र मोदी की प्राइवेट कंपनी है जो अम्बानी और अडानी के लिए काम करती है। इनका कहना है कि हम दो और हमारे दो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.