पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिसका डर था वही हुआ। मकर संक्रांति, लाेहड़ी आदि पर्वाें पर बाजार में भीड़ के दाैरान लाेगाें ने काेराेना गाइड लाइन काे जिस तरह साइड लाइन पर रखा उसी का परिणाम अब काे देखने काे मिल रहा है। जिले में मंगलवार काे एक ही दिन में 550 नए काेराेना राेगी सामने आए और एक राेगी की मृत्यु हाे गई है। इससे पहले जिले में 5 मई 2021 काे 836 राेगी सामने आए थे।
पीएमओ डाॅ. बलदेव सिंह चाैहान के अनुसार 23 जनवरी काे सूरतगढ़ सीएचसी से 69 वर्षीय महिला जिला अस्पताल में रेफर हाेकर भर्ती करवाई गई थी। उनका 24 काे सैंपल लिया गया, 25 काे सुबह ही सैंपल की रिपाेर्ट में पाॅजिटिव आई। मरीज काफी परेशानी में थी, भर्ती हाेने के साथ ही इलाज शुरू भी कर दिया, उनकी मंगलवार सुबह मृत्यु हाे गई।
जिले में अब तक 153 काेराेना राेगियाें की मृत्यु हाे चुकी है। वहीं, बुधवार काे 159 राेगी रिकवर व डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सूची में एडिशनल सीएमएचओ सहित दाे डाॅक्टर, पुलिस कर्मी, बैंक स्टाॅफ आदि भी संक्रमित हुए हैं। जिले में सबसे अधिक राेगी रायसिंहनगर में 142 व सबसे कम 15 श्रीगंगानगर तहसील में मिले हैं। सेक्रेड हार्ट स्कूल से 2 जने पाॅजिटिव आए हैं। अनूपगढ़ के पीएनबी बैंक से 2 कर्मी पाॅजिटिव मिले हैं। गांव डाबला में 43 राेगी मिले हैं। सीएचसी रिडमलसर से भी एक स्टाफ पाॅजिटिव आया है।
बड़ी चिंता }गांवों में बढ़ा संक्रमण, डाबला में भी 43 पॉजिटिव
संघर गांव में 56 राेगी मिले हैं। सभी के लिए हैरानी की बात यह है कि सभी राेगियाें की उम्र 20 साल से कम है। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि कुल 56 राेगियाें में से 50 बच्चियां हैं। शहर में सेतिया फार्म से 4 साल का बच्चा, तेली माेहल्ला से 5 साल का बच्चा, 3 एमएलडी और 20 पीटीडी से दाे बच्चे 8-8 साल की बच्चियां, बरूवाला से 6 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है।
550 राेगियाें में से 293 राेगियाें की आयु 30 साल तक है। यानी काेराेना संक्रमण बच्चाें में तेजी से फैलने लगा है। सीएमएचओ डाॅ. गिरधारी मेहरड़ा का कहना है कि सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। लगातार विभिन्न केंद्राें का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। अधिकारियाें-कर्मचारियाें काे पूरी सजगता से काम करने के लिए कहा जा रहा है। काेराेना संक्रमण बच्चाें में फैलने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि भीड़भाड़ वाली जगहाें पर जाने से बचें। जरूरी हाे ताे ही घर से बाहर निकलें और काेराेना गाइड लाइन की पूरी तरह से पालना की जाए।
काेविड वार्ड में 4 महिला और 4 पुरुष भर्ती हुए
जिला अस्पताल में मंगलवार काे काेविड वार्ड में 4 महिला और 4 पुरुष भर्ती हुए हैं। वहीं, काेविड सस्पेक्टेड वार्ड में 2 महिला व 2 पुरुष भर्ती हुए हैं। पीएमओ डाॅ. बलदेव सिंह का कहना है कि राेगियाें काे हरसंभव उपचार दिया जा रहा है। सैंपल लेने के साथ ही राेगियाें से हाेम क्वारेंटाइन हाे जाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, अस्पताल में आने वाले राेगियाें व उनके परिजनाें से मास्क लगाने के लिए भी कहा जा रहा है।
दाे बड़ी लापरवाहियां
1. वीकेंड कर्फ्यू का असर नहीं: सरकार के आदेश पर श्रीगंगानगर में भी जिला प्रशासन की ओर से वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती केवल शहरी क्षेत्र तक ही सीमित दिखाई देती है।
2. ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलाें का संचालन: सरकार के आदेश पर नगरपरिषद क्षेत्र में स्कूलाें का संचालन बंद है। लेकिन शहर से सटे इलाकाें में स्कूल खुल रहे हैं। इनमें राेजाना हजाराें बच्चे पढ़ने के लिए अा रहे हैं। काेराेना की तीसरी लहर बच्चाें के लिए खतरनाक बताई जा रही है।
कहां कितने राेगी
रायसिंहनगर 142 सूरतगढ़ 88 पदमपुर 62 श्रीकरणपुर 53 श्रीगंगानगर शहर 74 घड़साना 37 सादुलशहर 34 अनूपगढ़ 44 श्रीगंगानगर (ग्रामीण) 15
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.