पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशहर के वार्ड 22 से कांग्रेस पार्षद राजेंद्र शर्मा गोनू का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। तीसरी बार पार्षद बने राजेंद्र शर्मा (52) को तबीयत बिगड़ने पर सुबह करीब 11 बजे हिसारिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर ने स्टंट डालने की सलाह दी। दोपहर करीब 3 बजे उनको जैसे ही ओटी में ले जाया गया तो हृदय गति रूकने से निधन हो गया।
सूचना पाकर सभापति गणेशराज बंसल सहित पार्षद व उनके परिचित अस्पताल पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। पार्थिव देह का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 11 बजे टाउन कल्याण भूमि में होगा। शव यात्रा उनके नई आबादी की गली नंबर 6 स्थित आवास से रवाना होगी। यहां बता दें कि तीन माह में शहर में तीसरे पार्षद का निधन हुआ है। इससे पहले पार्षद अशोक यादव व पार्षद नंदू गुर्जर का बीमारी से निधन हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.