पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशेखावाटी में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। 5 दिन में ही मौसम कई बाद बदल चुका है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर 20 नवंबर को रात का तापमान 10 डिग्री था। 23 नवंबर को रात का तापमान जमाव बिंदु के करीब 1.8 डिग्री हो गया।
25 नवंबर को फिर 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ तापमान 7 डिग्री पहुंच गया है। गुरुवार को धूप में भी तेजी रही। फतेहपुर में गुरुवार काे अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। बुधवार काे अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 3.5. डिग्री था।
माैसम विभाग जयपुर के अनुसार फिलहाल नवंबर के अंतिम सप्ताह में माैसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। सर्दी का असर भी तेज हाेगा। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही रात का पारा जमाव बिंदु के नीचे आने की संभावना बन रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.