पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रदेश में सबसे ठंडे रहने वाले क्षेत्र फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अंचल में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। कोहरे और ओस को देखते हुए किसानों ने फसलों को प्लास्टिक से ढकना शुरू कर दिया है।
कृषि अनुसन्धान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल ने बताया कि क्षेत्र में नवंबर महीने के अंत तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिणी हवाओं के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। दिसंबर महीने के शुरू से क्षेत्र में उत्तरी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में लगातार कमी आएगी। शुष्क मौसम रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सबसे ठंडे क्षेत्र फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
फतेहपुर में पिछले सात दिन का तापमान
19 नवंबर - न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री,अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री
20 नवंबर - न्यूनतम तापमान 10.0डिग्री,अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री
21 नवंबर - न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री,अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री
22 नवंबर - न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री,अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री
23 नवंबर - न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री,अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री
24 नवंबर - न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री,अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री
25 नवंबर - न्यूनतम तापमान 7 डिग्री,अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री
कंटेंट एंड फोटो - नरोत्तम कुमार , फतेहपुर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.