पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलगातार दूसरे दिन मौसम शुष्क रहने से आज सीकर के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में 30 मार्च को बारिश होने की संभावना है। वही सुबह से जिलेभर में मौसम साफ है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो 29 मार्च तक सीकर में मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तीन से चार दिन तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
29 मार्च को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके असर से सीकर में 30 मार्च को बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश का यह दौर 2 से 3 दिन चल सकता है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.